टेमघर, भिवंडी · ई-4501/ठाणे agarwalsevasamitibhivandi@gmail.com
अग्रवाल सेवा समिति–भिवंडी
25+वर्षों की सेवा यात्रा
23वर्ष जल–शरबत सेवा
90%भवन निर्माण पूर्ण
250+ACL प्रतिभागी
संस्था परिचय

अग्रवाल सेवा समिति–भिवंडी

अग्रवाल सेवा समिति–भिवंडी एक धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो पिछले 25 वर्षों से समाजहित एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय है। महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है — समाज की यह स्थायी धरोहर 25 अप्रैल 2025 को उद्घाटित हुई।

महाराजा अग्रसेन भवन, महाराजा अग्रसेन चौक, साईंबाबा मंदिर के पास, कल्याण रोड, टेमघर, भिवंडी – 421302, ठाणे · रजि. नं. ई-4501/ठाणे

पूरा परिचय

ध्येय

समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सांस्कृतिक संस्कार, खेल एवं जनसेवा पहुँचाना, तथा महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं पर आधारित एकता और दान की भावना को जीवित रखना।

दृष्टि

भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर, शाहापुर, डोंबिवली एवं ठाणे क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लिए एक समर्पित भवन, सुदृढ़ सेवा परंपरा और अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी संस्था बनना।

जनसेवा

हमारे सेवा कार्य

25 वर्षों से समाजहित के कार्य — उत्सव, जल सेवा, शिक्षा, भोजन और खेल।

परियोजना पूर्ण

महाराजा अग्रसेन भवन – सपना साकार

अग्रवाल सेवा समिति–भिवंडी द्वारा नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य 90% पूर्ण हो चुका है। उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया। समाज का यह सपना अब एक स्थायी धरोहर के रूप में साकार हो चुका है।

निर्माण प्रगति 90% पूर्ण

यह भवन भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर, शाहापुर, डोंबिवली एवं ठाणे क्षेत्र में रहने वाले समाजबंधुओं के लिए उपयोगी है। भवन में समाज के सदस्यों के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों की सुविधाएँ किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में अग्रवाल समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण एवं समर्पित भवन है।

भवन विवरण
खेल

अग्रवाल क्रिकेट लीग (ACL)

संस्था द्वारा अग्रवाल क्रिकेट लीग (ACL) के नाम से एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें लगभग 250 युवा, महिलाएँ एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

ACL के बारे में
अध्यक्ष संदेश

नंदकिशोर अग्रवाल

“कुछ वर्षों पूर्व संस्था ने समाज के लिए एक विशाल एवं शानदार भवन बनाने का सपना देखा था। महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण अब 90% पूर्ण हो चुका है और शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। सभी अग्रबंधुओं के सहयोग से यह धरोहर साकार हुई है। भवन एवं सेवा कार्यों को सुदृढ़ रखने के लिए आप 80G के अंतर्गत दान देकर सहयोग कर सकते हैं। धन्यवाद।”

नंदकिशोर अग्रवाल, अध्यक्ष
अग्रवाल सेवा समिति, भिवंडी
प्रसारण

वीडियो गैलरी

नेतृत्व

कार्यकारिणी

अग्रवाल सेवा समिति भिवंडी — ट्रस्ट बोर्ड एवं कार्यकारिणी

बोर्ड पर क्लिक करके पूरी तस्वीर बड़ी देखें।

सूचना पट

घोषणाएँ

महाराजा अग्रसेन भवन — निर्माण पूर्ण
26 Aug 2026

नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ। भवन अब समाज के कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। दान पर 80G का लाभ मिल सकता है।

रविवार भोजन सेवा
26 Aug 2026

प्रत्येक रविवार आदिवासी समुदाय के गाँवों में भोजन वितरण का सेवा कार्य जारी है। स्वयंसेवक एवं सहयोग के लिए संपर्क करें।